T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए रोहित के नेतृत्‍व में भारतीय टीम की घोषणा, बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी

T20 क्रिकेट विश्वकप के लिए रोहित के नेतृत्‍व में भारतीय टीम की घोषणा, बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी

BCCI ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप के लिए पंद्रह सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा को कप्तान, जबकि के. एल. राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। रवींद्र जडेजा को चोटिल होने के कारण टीम से बाहर रखा गया है और उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल के नाम टीम में शामिल हैं, जबकि मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगा।

Standby players – Mohd. Shami, Shreyas Iyer, Ravi Bishnoi, Deepak Chahar

— BCCI (@BCCI) September 12, 2022

विश्वकप से पहले, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम घोषित कर दी गई है।

Related posts

Leave a Comment