Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना में की गई विसर्जित

पटना। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार को पटना में गंगा नदी में प्रवाहित कर दी गई। सुशांत सिंह का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा। सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार करने के बाद बुधवार को पिता केके सिंह के साथ अन्य सभी परिजन पटना पहुंच गए।

उनके साथ सुशांत के चचेरे भाई और उनका परिवार, सुशांत की दो बहनें और दामाद आईपीएस ओपी सिंह भी पटना पहुंचे हैं। मोहल्ले में रहने वाले उनके परिजन जब पहुंचे तो पिता भावुक थे। उनके करीबी लोगों ने बताया कि उनका मन मुंबई में बिल्कुल नहीं लग रहा था। वे सुशांत के मुंबई वाले घर भी गये। उन्हें वहां रुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। बेटे की याद उनके लिए समस्या बनती जा रही थी। इस वजह से परिवार के लोगों ने उन्हें फौरन पटना वापस लाना ही उचित समझा।

Read More : सुशांत सिंह की मौत पर बवाल, सलमान खान और करण जौहर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

पड़ोसियों को जब पता चला कि वह आ गये तो भीड़ लगने लगी। परिजन और करीबी लोग एक-एक करके आने लगे। मीडिया की भीड़ भी लगनी शुरू हो गयी। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गयी थी। पिता की हालत अब भी काफी खराब है। वे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। परिवार के लोग भी इस मामले पर अभी खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। पिता को मीडिया से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी। करीबी लोग घर के अंदर थे। बाहर भीड़ लगी थी।

जरूरत पड़ी तो जांच की करेंगे मांग

सुशांत के चचेरे भाई व विधायक नीरज बबलू ने कहा कि अभी हम लोग पूरी तरह से मर्माहत हैं। सुशांत के चले जाने के बाद परिवार पर दुख का बोझ पड़ गया है। मगर जिस प्रकार से देशभर में आंदोलन हो रहे हैं। उससे शक हो ही रहा है। बगैर आग का धुआं नहीं उठता। अभी परिवार की ओर से जांच को लेकर कोई मांग नहीं की गयी है। अगर जरूरत पड़ी तो हम जरुर जांच की मांग करेंगे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.