Entertainment

‘देशभक्ति पर लघु फिल्म प्रतियोगिता’ के विजेताओं के नामों की घोषणा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के एक हिस्से के रूप में एक ‘ऑनलाइन लघु फिल्म प्रतियोगिता’ का आयोजन किया था।

इसका उद्देश्‍य इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस से ठीक कुछ दिन पहले देशभक्तिपूर्ण माहौल बनाना था।

इस प्रतियोगिता को 14 जुलाई, 2020 को माईगव पोर्टल पर लाइव किया गया और इसका समापन 7 अगस्त 2020 को हुआ। प्रविष्टियां प्राप्त करने के लिए www.MyGov.in वेबसाइट पर प्रतियोगिता को होस्ट किया गया।

प्रविष्टियों के लिए थीम देशभक्ति से जुड़ी हुई थी। यही नहीं, इसे राष्ट्र की प्रगति के नए मंत्र के रूप में आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया। मंत्रालय ने आज इस प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट में प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी और बहुमूल्‍य योगदान देने के साथ-साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता को अत्‍यंत सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं का उल्‍लेख नीचे किया गया है:

 

क्र.सं. नाम लघु फिल्म का शीर्षक   पुरस्कार
1  अभिजीत पॉल एम आई? प्रथम पुरस्कार
2 देबोजो  संजीव अब इंडिया बनेगा भारत द्वितीय पुरस्कार
3 युवराज गोकुल 10 रूपीज तृतीय पुरस्कार
4 शिवा सी बिरादर रेस्‍पेक्‍ट (सम्‍मान) विशेष उल्लेख
5 समीरा प्रभु बीज आत्मनिर्भरतेचे
(आत्मनिर्भरता का बीज)
विशेष उल्लेख
6 पुरु प्रियम मेड इन इंडिया विशेष उल्लेख
7 शिवराज माइंड योर बिजनेस विशेष उल्लेख
8 मध्य प्रदेश माध्यम हम कर सकते हैं विशेष उल्लेख
9 प्रमोद आर काणाद काइगलू विशेष उल्लेख
10 राम किशोर सोल्‍जर विशेष उल्लेख
11 राजेश बी आत्‍म वंदन फॉर नेशन विशेष उल्लेख

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

4 hours ago

अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट… भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More

4 hours ago

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More

4 hours ago

राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More

4 hours ago

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More

4 hours ago

सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.