Spiritual

अद्भुत संयोग के साथ इस तारीख से शुरू होगा श्रावण मास, जानें क‍ितने आ रहे हैं सोमवार

यूं तो भोलेनाथ को प्रसन्‍न करने के लिए किसी भी तरह की व‍िशेष पूजा-अर्चना की जरूरत नहीं होती। क्‍योंकि भोलेनाथ अपने भक्‍त की श्रद्धा से की गई क्षणिक मात्र की भक्ति से ही प्रसन्‍न हो जाते हैं। इसीलिए उन्‍हें भोले भंडारी भी कहा जाता है। लेक‍िन सावन मास में श‍िवजी की पूजा का व‍िशेष धार्मिक महत्‍व बताया गया है। अगर आप भी भोले की भक्ति और कृपा पाना चाहते हैं और सावन के सोमवार का व्रत करते हैं। तो इस बार 6 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आप सावन के प्रत्‍येक सोमवार को इस कथा को पढ़कर पूजन-अर्चन करें। मान्‍यता है क‍ि इस व्रत कथा को जो भी व्‍यक्ति पढ़ता या सुनता है। भोलेनाथ उसकी मन्‍नतों की झोली भर ही देते हैं।

सावन में सोमवार का महत्व

शिव पुराण के अनुसार सावन का महीना शंकर जी को अति प्रिय है और सोमवार का दिन शिवजी का होता है। भगवान शिव को पाने के लिए देवी पार्वती ने सावन माह में ही कठोर तप किया था। इसलिए सावन में सोमवार का महत्व बहुत माना गया है। इस लिए सावन में हर सोमवार को व्रत रखने और विशेष पूजा का विधान होता है। भगवान शिव दांपत्य जीवन के साथ संतान सुख प्रदान करने वाले माने गए हैं। उनकी पूजा से सुख, शांति, धन धन्य और अच्छा स्वास्थ्य सब कुछ प्राप्त होता है।

इस बार सावन के महीने में अनोखा संयोग है क‍ि ये महीना सोमवार से शुरू होकर सोमवार पर ही खत्‍म हो रहा है। देखें क्‍या हैं इस महीने के सोमवार की तारीखें –

पहला  सोमवार    6 जुलाई
दूसरा  सोमवार   13 जुलाई
तीसरा  सोमवार  20 जुलाई
चौथा   सोमवार   27 जुलाई
पांचवां  सोमवार  3 अगस्‍त

वैवाहिक समस्याएं दूर करने के लिए करें ये उपाय

यदि वैवाहिक जीवन में संकट हो या पति-पत्नी में मनमुटाव रहता हो तो उन्हें अपने जीवन में सुखा शांति के लिए सावन में पड़ने वाले हर सोमवार के दिन साथ में मिल कर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करना दांपत्य जीवन में सुख लाएगा।

सावन में हर दिन ॐ पार्वती पतये नमः मंत्र का जाप जब समय मिले करना चाहिए। इस जाप को रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार जपें। सावन में हर दिन शिव परिवार के समक्ष गाय के घी का दीपक पति-पत्नी को साथ में जलाना चाहिए।

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

श्रावण मास में प्रति दिन स्नान के पानी में कुछ बूंद गंगाजल डाल कर स्नान करें। इसके बाद शिवजी को पूजा में रोली-मोली, चावल, धूप, दीपक, सफेद चंदन, सफेद जनेऊ, कलावा, पीला फल, सफेद मिष्ठान, गंगा जल तथा पंचामृत अर्पित करें। गाय के घी का दीपक जला शिव चालीसा का पाठ करें और इसके बाद शिवाष्टक पढ़ें। ये उपाय आपको और आपके परिवार को बीमारियों से मुक्त करेगा। सावन के महीने में प्रतिदिन शिव जी के साथ शिव परिवार की भी पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद देवी पार्वती को भी जरूर पूजना चाहिए।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

1 hour ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

2 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

2 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.