Categories: News-Headlines

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।

विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य विश्व के धरोहर स्थलों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। ये स्थल केवल किसी एक देश की संपत्ति नहीं होते, बल्कि पूरी मानवता की साझा धरोहर होते हैं। भारत में भी अनेक विश्व धरोहर स्थल हैं, जैसे ताजमहल, कुतुब मीनार, खजुराहो के मंदिर, हम्पी के स्मारक, अजंता-एलोरा की गुफाएँ, सुंदरबन डेल्टा और कितना ही कुछ…ये स्थल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक हैं। भारत की सांस्कृतिक विरासत, स्मारकों, पुरावशेषों, पांडुलिपियों और ऐतिहासिक स्थलों से सुशोभित है। इनके संरक्षण के लिए पिछले दशक में नए सिरे से काम किया जा रहा है। इस कड़ी में पर्यटन, स्थानीय आजीविका और सांस्कृतिक से जुड़ी पहलें शुरू की गई हैं। विश्व धरोहर दिवस हमें यह संदेश देता है कि हमें अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संजोकर रखना चाहिए।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

3 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

3 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

3 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

3 hours ago

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने आज रेल मंत्रालय… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.