क्‍वाड देशों के विदेश मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से बैठक की

क्‍वाड देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के विदेश मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से बैठक की। इसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में कोविड के व्यापक असर और इस महामारी की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास, स्वास्थ्य सुरक्षा और तेजी से अर्थव्‍यवस्‍थाओं को उबारने जैसे मुद्दों पर बातचीत की गई। अधिकारियों ने साझा हित के मुद्दों पर भी चर्चा की और लचीली आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला और बुनियादी ढाँचा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया।

Related posts

Leave a Comment