SBI बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र का दो और वर्ष के लिए संचालन करेगा

SBI बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र का दो और वर्ष के लिए संचालन करेगा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बांग्लादेश में दो और वर्ष के लिए भारतीय वीजा आवेदन केन्द्र का संचालन करेगा। कल ढाका में एस.बी.आई. और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने बंगलादेश में वीजा आवेदन केन्द्रों के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया।

वर्तमान में एसबीआई बांग्लादेश में 15 केन्द्रों का संचालन करता है। दैनिक आधार पर औसतन साढ़े पांच हजार से अधिक वीजा आवेदन निपटाये जाते हैं। वर्ष 2019 में भारतीय उच्चायोग ने बंगलादेश में 16 लाख से अधिक वीजा जारी किया था।

Related posts

Leave a Comment