केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान-एनआईओएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री ने पाठ्यक्रम की स्व-शिक्षा सामग्री का विमोचन किया। उन्होंने एनआईओएस को विद्यार्थियों के लिए ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए बधाई दी।
विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संजय धोत्रे ने कहा कि इससे रोजगार के कई अवसर पैदा हुए हैं। आज शुरू किया गया योग विज्ञान पाठ्यक्रम की परीक्षा पास करने वालों को नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने में मदद करेगा। शिक्षा मंत्री ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसनीय प्रयास को भी दोहराया।
एनआईओएस की अध्यक्षता ने अपने सम्बोधन में बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम में पहले वर्ष में पांच विषय होंगे जिसमें योग शिक्षण प्रशिक्षण और दूसरे वर्ष में योग चिकित्सा से संबंधित पांच विषय पढ़ाए जाएंगे।
ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More
भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More
महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More
T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment