Categories: News-Headlines

भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 28 करोड़ लोगों को टीका लगे

भारत के टीकाकरण अभियान में एक अहम प्रगति के रूप में कल यानी 20 जून तक देश में 28 करोड़ कोविड टीके लगाए गए हैं। सुबह 7 बजे प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 38,24,408 सत्रों में कुल 28,00,36,898 कोविड टीके लगाए गये। पिछले 24 घंटों में 30,39,996 टीके लगाए गए हैं।

कोविड-19 टीकाकरण का सार्वभौमिक चरण आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी 2021 को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था।

पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नए कोविड-19 के मामले दर्ज हुए हैं जो पिछले 88 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट जारी है। लगातार 14वेंदिन भारत में एक लाख से कम नए मामले दर्ज हुए हैं। यह केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों और आपसी सहयोग का नतीजा है। देश में कुल सक्रिय कोविड-19 में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। आज देश में कुल सक्रिय मामले 7,02,887 हैं। पिछले 24 घंटों में 26,356 मामलों की कमी आई है और अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों में केवल 2.35 प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

4 days ago

भारत सरकार ने गुजरात में सीबीडीसी-आधारित डिजिटल फूड कूपन पायलट की शुरुआत की

भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More

3 months ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More

3 months ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।… Read More

3 months ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

3 months ago

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप… Read More

3 months ago

This website uses cookies.