भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के भारतीय नौसेना के जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर 05 अक्टूबर 24 को मस्कट, ओमान पहुंचे। यह पोर्ट कॅाल यात्रा भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकेत देती है।
05 से 09 अक्टूबर 24 तक की यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना ओमान की रॉयल नेवी के साथ बंदरगाह पर बातचीत और संयुक्त अभ्यास सहित समुद्री सुरक्षा और अंतर-संचालन के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेगी। तैनाती में दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण आदान-प्रदान, पेशेवर बातचीत और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पिछले दस वर्षों में, यह मस्कट, ओमान में 1टीएस की तीसरी यात्रा है। ये बातचीत नौसेना सहयोग को मजबूत करने और दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
संयोग से, 1टीएस की यात्रा के दौरान, दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वीएडीएम वी श्रीनिवास 06 से 09 अक्टूबर 24 तक ओमान सल्तनत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान, एफओसीआईएनसी दक्षिण वीएडीएम अब्दुल्ला बिन खामिस बिन अब्दुल्ला अल रइसी, चीफ ऑफ स्टाफ सुल्तान्स आर्म्ड फोर्सेज (सीओएसएसएएफ) और आरएडीम सैफ बिन नासिर बिन मोहसेन अल-रहबी, कमांडर ऑफ रॉयल नेवी ऑफ ओमान (सीआरएनओ) के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। वह ओमान में प्रमुख रक्षा और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।
भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी विभिन्न क्षेत्रों में संचालन, प्रशिक्षण और सहयोगी प्रयासों के अवसरों पर एक-दूसरे के साथ सहयोग करती हैं। हाल ही में, भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी स्टाफ वार्ता का छठा दौर 24 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। 1टीएस और सीआईएनसी, एसएनसी की यात्रा दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment