Categories: News-Headlines

RBI ने बैंकों से प्रतिदिन दो हजार रुपये के नोट बदलने का डेटा रखने को कहा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेना मुद्रा प्रबंधन संचालन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई लंबे समय से स्वच्छ नोट नीति का पालन कर रहा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई समय-समय पर किसी विशेष श्रृंखला के नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है। आज नई दिल्‍ली में मीडिया से बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोट मुख्य रूप से नोटबंदी के बाद वापस लिए गए नोटों की कमी को पूरा करने के लिए शुरु किए गए थे और अब यह उद्देश्य पूरा हो गया है और परिचालन में पर्याप्त नोट हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों से कहा गया है कि वे कल से शुरू हो रहे 2000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करें। आरबीआई गवर्नर ने उम्मीद जताई कि इस साल 30 सितंबर तक अधिकतर 2000 बैंक नोट सरकारी खजाने में वापस आ जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.