प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-प्रशांत द्वीप-समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन के दौरान 22 मई 2023 को पोर्ट मोरेस्बी में पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने और तीसरे एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करने के लिए प्रधानमंत्री मारापे को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया तथा व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और कौशल विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों व उपायों पर चर्चा की। उन्होंने जलवायु कार्रवाई से संबंधित मुद्दों और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने प्रशांत द्वीप राष्ट्रों की प्राथमिकताओं और इच्छाओं के लिए भारत के समर्थन और सम्मान को दोहराया।
प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री मारापे ने तमिल क्लासिक ‘थिरुक्कुरल’ का पीएनजी की टोक पिसिन भाषा में अनुवाद लॉन्च किया। भाषाविद् सुभा ससींद्रन और पापुआ न्यू गिनी के वेस्ट न्यू ब्रिटेन प्रांत के गवर्नर शशिंद्रन मुथुवेल इस अनुवादित पुस्तक के सह-लेखक हैं। पुस्तक में प्रधानमंत्री मारापे का प्राक्कथन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लेखकों को बधाई दी और पापुआ न्यू गिनी में भारतीय विचार और संस्कृति के सिद्धांतों को संरक्षित करने में योगदान के लिए उनकी सराहना की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment