Categories: News-Headlines

सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स जेद्दाह में वार्ता के बाद सात दिन के संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए

युद्धग्रस्त सूडान में सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स, सऊदी के बंदरगाह शहर जेद्दाह में वार्ता के बाद सात दिन के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित निगरानी तंत्र के साथ आज शाम से लागू होगा।। इस समझौते के तहत, दोनों पक्षों ने अपनी सेना को नए क्षेत्रों पर कब्जा करने से रोकने और सहायता समूहों और श्रमिकों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने का वादा किया है। युद्धरत समूहों ने नागरिक संपत्तियों, बिजली, ईंधन और पानी के प्रतिष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जब्त न करने पर भी सहमति व्यक्त की।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के जनरल अल-बुरहान के साथ लड़ाई को रोकने और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के प्रयासों के बारे में बात करने के बाद यह समझौता हुआ है। ब्लिंकेन ने दोनों पक्षों से युद्ध विराम को बनाए रखने का आग्रह किया ताकि सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच पांच सप्ताह से अधिक समय तक चली लड़ाई के बाद पीड़ित लाखों सूडानी लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.