मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए अनुमान जताया है कि पश्चिमोत्तर हिस्से में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि आज दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। कल, पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में गर्म मौसम की स्थिति में तेजी आने के साथ ही राज्य के दक्षिणी हिस्से लू की चपेट में आ गए है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 46 दशमलव 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान भी जताया है। इसके कारण, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 23 से 25 मई के दौरान गरज के साथ भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कल जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का आसार जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 मई तक असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर और 24 से 25 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment