भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेना मुद्रा प्रबंधन संचालन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई लंबे समय से स्वच्छ नोट नीति का पालन कर रहा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई समय-समय पर किसी विशेष श्रृंखला के नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोट मुख्य रूप से नोटबंदी के बाद वापस लिए गए नोटों की कमी को पूरा करने के लिए शुरु किए गए थे और अब यह उद्देश्य पूरा हो गया है और परिचालन में पर्याप्त नोट हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों से कहा गया है कि वे कल से शुरू हो रहे 2000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करें। आरबीआई गवर्नर ने उम्मीद जताई कि इस साल 30 सितंबर तक अधिकतर 2000 बैंक नोट सरकारी खजाने में वापस आ जाएंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...