क्वाड संगठन के सदस्य देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की बैठक 15 से 17 मई तक कैलिर्फोनिया के सनीलैंड्स में होगी। भारत की ओर से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान बैठक में भाग लेंगे। बैठक में हिंद- प्रशांत सुरक्षा पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। यह आयोजन 24 मई को सिडनी में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को नये स्तर तक ले जाने का प्रयास माना जा रहा है।
इस वर्ष अगस्त में सिडनी में होने वाला क्वाड संगठन का मालाबार नौसेना अभ्यास और अगले सप्ताह होने वाली सैन्य कमांडरों की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
