केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने भी कोविड महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र में लगभग 14 हजार 674 छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे। तमिलनाडु सरकार की ओर से 12वीं की परीक्षा को रद्द किए जाने के एक दिन के बाद केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में यह घोषणा की गई है। पुदुचेरी का उच्च शिक्षा का अपना कोई शैक्षणिक बोर्ड नहीं है। यहां तमिलनाडु के शिक्षा पद्वति को ही माना जाता है।
Related posts
-
चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र (GRTC) पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई
वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के सफल प्रशिक्षण के समापन समारोह का उत्सव मनाने... -
सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल... -
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें...