पी.एस. श्रीधरन पिल्‍लई ने गोवा के नए राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली

पी.एस. श्रीधरन पिल्‍लई ने आज गोवा में राजभवन में राज्‍यपाल पद की शपथ ली। बॉम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश दीपांकर दत्‍ता ने उन्‍हें शपथ दिलाई। गोवा का राज्‍यपाल बनाये जाने से पहले पी.एस. श्रीधरन पिल्‍लई मिजोरम के राज्‍यपाल थे।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे। दस महीने के अंतराल के बाद गोवा में नए राज्‍यपाल की नियुक्ति हुई है। गोवा के पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक का अगस्‍त-2020 में स्‍थानातंरण कर दिया गया था, तब से महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल गोवा के राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त पदभार संभाल रहे थे।

Related posts

Leave a Comment