प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। वाराणसी के जिला मजिस्‍ट्रेट कौशल राज शर्मा ने आकाशवाणी को बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ की स्थिति के बारे में फोन पर पूछताछ की। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्‍या बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संसाधन उपलब्‍ध हैं और क्‍या प्रभावित लोगों को सभी सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह जानकारी भी ली कि एनडीआरएफ और अन्‍य एजेंसियां समुचित रूप से काम कर रही हैं या नहीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कोई समस्‍या है तो जिला मजिस्‍ट्रेट उन्‍हें सीधे फोन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन भी दिया। प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों को वितरित की जा रही राहत सामग्री के बारे में भी जानकारी ली।

Related posts

Leave a Comment