प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम जो बाइडेन और अमेरिका के लोगों को उनके 245वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जो बिडेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को उनके 245वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जीवंत लोकतंत्र के रूप में, भारत और यूएसए स्वतंत्रता के मूल्यों को साझा करते हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी का वास्तव में वैश्विक महत्व है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के लोगों को उनके 245वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी
