News-Headlines

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

PM Modi gives support to the development works of crores given to Varanasi

प्रधानमंत्री का सोमवार का एक दिन का वाराणसी दौरा काशी नगरी के विकास में एक अहम पड़ाव रहा क्योंकि पीएम मोदी ने वाराणसी को 2500 करोड़ से ज्यादा की लागत के 1 दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात दी. ये ढांचागत परियोजनाएं परिवहन को तो सुगम बनाएँगी, साथ ही काशी निवासियों की मुश्किलें भी आसान करेंगी.

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो उनका मंत्र था विकास. पीएम मोदी ने वाराणसी में करीब तीन घंटे रुके और इस दौरान उन्होनें काशी को 2500 करोड़ से ज्यादा की लागत के 1 दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात दी.

गंगा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और अब इसका असर भी दिखने लगा है. ट्रैफिक जाम की समस्या से हमेशा जुझने वाले काशी को पीएम ने रिंग रोड़ के पहले चरण का तोहफा दिया. इससे गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर से आने-जाने वाले वाहनों को शहर के अंदर नहीं घुसना होगा. इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी और प्रदूषण भी घटेगा.

पर्यटकों का सारनाथ जाना भी आसान हो जायेगा. साथ ही बाबतपुर फोरलेन बनने से जौनपुर, सुलतानपुर और लखनऊ तक की यात्रा सुगम होगी. हरहुआ में एक फ्लाईओवर और तरना में रोड़ ओवर ब्रिज बनवाया गया, ताकि वाराणसी से हवाई अड्डा जाने में कम समय लगेगा. इससे बनारस घुमने आने वाले पर्यटकों को भी आसानी होगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सौगातों से बनारस को नया आयाम मिला. वाराणसी की पूर्वांचल के अन्य ज़िलों से कनेक्टविटी बेहतर होने के साथ-साथ यात्रा सुविधाजनक भी होगी. इन परियोजनाओं से रोज़गार के नये अवसर पैदा होंगे. पीएम ने कहा कि पिछले 4 साल में देश में मजबूत आधारभूत ढांचे का विकास हुआ है, तो हाइवे, एक्सप्रेसवे की रफ्तार ने देश को नयी दिशा दी है. आज देश वो हिस्से रेल नेटवर्क से जुड़े है जिनके हिस्से दशकों से सिर्फ वादे ही आए थे.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.