India

पीएम ने तेल और गैस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ की बैठक

PM meets with oil and gas field experts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व के गैस और तेल क्षेत्र के विशेषज्ञों और उनके सीईओ के साथ बैठक की.

इस बैठक में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रियों और सीईओ और सऊदी अरामको, एडीएनओसी, बीपी, रोसनेफ्ट, आईएचएस मार्किट, पायोनियर नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी, एमर्सन इलेक्ट्रिक कंपनी समेत कई संगठनों के विशेषज्ञों ने शिरकत की. इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार के साथ केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

इस बैठक में दुनियाभर के सीईओ और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले चार सालों में भारत में व्यापार करने को सरल बनाने के लिए सरकार की सराहना की.

 

दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए आपात प्रणाली की शुरुआत

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने पर वायु प्रदूषण की आपात स्थिति की चेतावनी देने वाली प्रणाली का शुभारंभ किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 41 टीमों का गठन किया है जो कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदुषण के कारणों पर नज़र रखेंगी.

डॉ हर्षवर्धन ने साथ ही कहा कि लोगों को इस प्रणाली से काफी फायदा मिलेगा और वो पहले ही वायु प्रदूषण से होने वाले खतरों से निपटने के लिए इंतजाम कर सकेंगे.

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.