Business

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन डीजल में उछाल, जानें अपने शहर में दाम

डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल की कीमत लगातार 19वें दिन स्थिर रही. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से 1.09 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में शनिवार को दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 18 पैसे, मुंबई में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. हालांकि पेट्रोल की कीमत में इस महीने अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम लगातार 19वें दिन पूर्ववत क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना रहा. लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.52 रुपये, 76.67 रुपये, 79.71 रुपये और 78.50 रुपये प्रति लीटर हो गई.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव इस सप्ताह सीमित दायरे में रहा, लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ. ब्रेंट क्रूड का भाव 43 डॉलर प्रति बैरल से उपर और डब्ल्यूटीआई का 40 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना रहा.

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

11 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

3 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.