दिल्ली NCR में बारिश का दौर शुरू हो गया है. रविवार अहले सुबह दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाके में झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. दिल्ली के कई हिस्सों में मूसलाधर बारिश हुई जिसके चलते यहां मिंटो रोड इलाके में बने अंडरपास में पानी भर गया.
वहीं अंडरपास से गुजर रही डीटीसी की एक बस पानी में डूब गई. पानी में डूबने के चलते बस में मौजूद सवारियां बस की छत पर चढ़ गईं. इन सवारियों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला गया. बता दें कि दिल्ली में जहां एक तरफ जहां बारिश ने चिलचिलाहट भरी गर्मी से राहत दी वहीं, कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आने जाने में परेशानी भी हो रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों पंजाब और हरियाणा में रविवार से लगातार बारिश होने की संभावना है, क्योंकि मॉनसून के सामान्य स्थिति में आने का अनुमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.
‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि जुलाई की शुरुआत से, उत्तरी मैदानी इलाकों में केवल हल्की-फुल्की बारिश हुई है क्योंकि मॉनसून लगातार अपना रास्ता बदल रहा था. वह कभी हिमालय की ओर जा रहा था और कभी उससे दूर.
मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा
मौसम एजेंसी ने बताया कि मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा. 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अधिक वर्षा होने की उम्मीद है. आईएमडी ने कहा कि हालांकि, उम्मीद के मुताबिक उत्तर भारत में उमस भरे मौसम से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है.
राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment