पाकिस्तान आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर निगरानी रखने वाली संस्था FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा

आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर निगरानी रखने वाली वैश्विक संस्‍था -वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल-एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में बनाए रखा है। वित्‍तीय कार्रवाई बल के ताजा फैसले का मतलब होगा कि पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष सहित वैश्विक संस्‍थाओं से निवेश और सहायता के रूप में वित्‍तीय सहयोग प्राप्‍त करने में दिक्‍कत होगी।

एफएटीएफ ने पेरिस में एक वर्चुअल सत्र में पाकिस्‍तान द्वारा निर्धारित कार्रवाई के अनुपालन के संबंध में एशिया प्रशांत समूह की रिपोर्ट की समीक्षा की।

एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने की रोकथाम के लिये अनुशंसाओं की सूची सौंपी है।

कार्यबल ने इससे पहले पाकिस्‍तान से निर्धारित अनुशंसाओं को पूरा करने के प्रयास बढाने को कहा था। तीन वर्ष पहले जून 2018 में पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में रखा गया था। इसके बाद से वह लगातार इस सूची से निकलने का प्रयास कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment