हिमाचल प्रदेश में किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन के कारण 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश में किन्‍नौर जिले की निगुलसारी तहसील में भूस्‍खलन के कारण 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। राज्‍य के आपात कार्रवाई केन्‍द्र की रिपोर्ट के अनुसार मलबे में 25 यात्रियों को ले जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस और अन्‍य वाहन दब गये हैं। छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और भावनगर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और होमगार्ड की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। पहाड से पत्‍थर अब भी गिर रहे हैं इसलिए बचाव कार्य में समस्‍या आ रही है। भूस्‍खलन के कारण राष्‍ट्रीय राजमार्ग-5 बंद कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment