News-Headlines

देश भर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 99 प्रतिशत तक बढ़ी, OTP आधारित डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हुई।

सरकार ने देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है और किसी भी एलपीजी वितरक केंद्र पर आपूर्ति में कमी की सूचना नहीं मिली है। मंत्रालय ने बताया देशभर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग करीब 99 प्रतिशत तक बढ़ गई है और ओटीपी आधारित डिलीवरी 94 दशमलव 5 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने बताया है कि मार्च 2026 से अब तक पांच लाख 36 हजार से अधिक पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं और दो लाख 61 हजार अतिरिक्त कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है जिससे कनेक्शनों की कुल संख्या बढ़कर सात लाख 97 हजार हो जाएगी। इसके अलावा लगभग छह लाख ग्राहकों ने नए पीएनजी कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया है। 42 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने कल तक अपने एलपीजी कनेक्शन वापस कर दिए हैं। सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने कहा कि 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से करीब 12 लाख 65 हजार लोग वापस आ चुके हैं। भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

MoEFCC और NBA ने तमिलनाडु और मेघालय में जमीनी स्तर पर जैव विविधता शासन को सुदृढ़ करने के लिए पांच वर्षीय परियोजना का शुभारंभ किया

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) को हरित रूप देने और अभिनव वित्तपोषण के माध्यम से… Read More

1 hour ago

सरकार ने 2025–26 के गेहूं उत्पादन परिदृश्य को स्पष्ट किया; मौसम में बदलाव के बावजूद फसल मजबूत बनी हुई

2025-26 के लिए गेहूं उत्पादन परिदृश्य के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्टों के जवाब में,… Read More

1 hour ago

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कल्पक्कम रिएक्टर, जनगणना, स्वच्छ ऊर्जा और जैव विविधता पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को चालू करने में… Read More

1 hour ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोली चलने के बाद सुरक्षित निकाला गया

अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज… Read More

4 hours ago

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की

शुक्रवार को इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड… Read More

4 hours ago

महाराष्‍ट्र तेज़ लू की चपेट में, तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ

महाराष्‍ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्‍य में तापमान 32 से… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.