राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आज कहा कि हर स्वरूप में आतंकवाद और इसका वित्त पोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आतंकवाद की कोई भी गतिविधि, चाहे इसके लिए कितना भी उकसावा क्यों न हो, सही नहीं ठहराई जा सकती। अजित डोभाल ने नई दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। अजित डोभाल ने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के अंतर्गत और इसके ढांचे में चाबहार बंदरगाह को शामिल किए जाने के लिए अपने दायित्व को पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत जून 2017 में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ का सदस्य बना था, लेकिन इसके एससीओ से संबंध कई शताब्दियों पहले के हैं। अजित डोभाल ने कहा कि एससीओ साझाा चिंता के मुद्दों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में मध्य एशिया देशों के उच्च स्तर के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। शंघाई सहयोग संगठन में, चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजेकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...