विम्बलडन टेनिस के पुरूष सिंगल्स में सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना डेनिस शापोवालोव से होगा। जबकि ह्यूबर्ट हर्काज़ का मुकाबला मैटियो बेरेटिनी से होगा।
इस बीच, मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी प्रीक्वार्टर फाइनल में आंद्रेजा क्लेपाच और ज्यां जूलियन हूजी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है।