उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में भारी वर्षा के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जिलों में भूस्खलन से दर्जनों संपर्क सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं। विभिन्न स्थानों पर सड़कों की मरम्मत की जा रही है। खराब मौसम के कारण विद्युत और जल आपूर्ति बाधित हुई है। देहरादून में आज सुबह अतिवृष्टि हुई। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। नैनीताल में भी कल रात बहुत अधिक वर्षा हुई।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में भारी वर्षा के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
