केन्द्र सरकार ने कहा है कि नकद निकासी की सीमा बढाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज लोकसभा में दी। एक लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार की नीति नकद निकासी को हतोत्साहित करना है और अर्थव्यवस्था को कम नकदी की ओर ले जाना है। आयकर अधिनियिम 1961 के अंतर्गत नकद निकासी की सीमा को बढाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
नकद निकासी की सीमा बढाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी