राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को अपनी रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी वेव के पीक की चेतावनी दी।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,072 नए मामले आए, 44,157 रिकवरी हुईं और 389 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 7,95,543 डोज़ लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,25,49,595 हो गया है।