एनआईए ने मुंबई के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

एनआईए ने आज मुंबई के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और अन्य आरोपियों के खिलाफ एंटीलिया बम धमाका-मनसुख हिरेन हत्याकांड में आरोप-पत्र दायर किया। एनआईए ने मुंबई में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोप-पत्र दायर किया।

भारतीय दंड संहिता-आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाजे, पूर्व मुठभेड़ विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा और कुछ अन्य पूर्व पुलिस कर्मियों सहित कुल 10 गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया गया है।

एनआईए के अनुसार जांच के दौरान विस्फोटकों से भरी महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन को रखने की साजिश, चोरी और मनसुख हिरन की हत्या के विभिन्न चरणों में शामिल 10 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आपत्तिजनक सबूत सामने आए। एन आई ए ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment