NIA ने पूर्वी चंपारण जिले में प्रतिबंधित संगठन PFI के सक्रिय सदस्य उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब को गिरफ्तार किया

NIA ने पूर्वी चंपारण जिले में प्रतिबंधित संगठन PFI के सक्रिय सदस्य उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच अभिकरण (NIA) ने पूर्वी चंपारण जिले में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पी एफ आई के सक्रिय सदस्य उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब को गिरफ्तार किया है। पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट इलाके से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

आतंकवादी मॉड्यूल के लिए काम करने आरोप में उसके खिलाफ एन आई ए ने मामला दर्ज कराया है। एन आई ए को उसकी पहले से ही तलाश थी। इससे पहले भी दो जुलाई को तलाश में पूर्वी चंपारण जिले में छापेमारी की गयी थी तब याकूब फरार हो गया था। एन आई ए ने कहा है कि याकूब पी एफ आई के लिए ट्रेनर का काम करता था और संगठन से जुड़ने वाले लोगों को हिंसा फैलाने का प्रशिक्षण देता था। गिरफ्तारी के दौरान की गयी छापेमारी में एन आई ए के साथ पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम भी थी।

Related posts

Leave a Comment