NIA ने पश्चिम-बंगाल में पिछले साल मार्च में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने पश्चिम-बंगाल में पिछले साल मार्च में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए के अनुसार 11 आरोपियों की पहचान शमीम अहमद, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम, शमशाद आलम, मोहम्मद अली, सलीम जावेद, सरफराज आलम, फिरोज खान, मोहम्मद समीर अंसारी और शमशाद हुसैन के रूप में की गई है। ये सभी पश्चिम-बंगाल के हावड़ा के शिबपुर के रहने वाले हैं।

शिबपुर में हमले से भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर राज्य पुलिस ने शुरू में 36 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित सभी मामलों को एनआईए को स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

Related posts

Leave a Comment