राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मिजोरम के टीपा में विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने सोमवार को आइजोल से इस मामले से जुड़े आरोपी लालरिंग सांगा को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक वाहन से दो हजार 400 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, एक हजार डिटोनेटर और चार हजार 500 मीटर के विस्फोटक फ्यूज, भारतीय मुद्रा और म्यांमा की मुद्रा को बरामद किया गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लालरिंग सांगा आइजोल से विस्फोटक हासिल करने के लिए एक संपर्क सूत्र था। वह इन विस्फोटकों को अपने म्यांमा के साथियों को भेज रहा था। यह सामग्री म्यांमा के संदिग्ध समूह चिन नेशनल फ्रंट को भेजा जाना था। लालरिंग सांगा म्यांमा की सरकार का विरोध करने के लिए हथियार तथा गोलाबारूद जमा करने की प्रक्रिया में था। यह मामला इस वर्ष जनवरी महीने में टीपा पुलिस स्टेशन में प्रारंभ में दर्ज किया गया था। एनआईए ने इस मामले को मार्च में फिर से दर्ज किया था।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...