NIA ने उदयपुर हत्याकांड मामले में 7वें आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-(NIA) ने उदयपुर हत्याकांड के मामले में 7वें आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है। यह मामला राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की मालदास स्ट्रीट स्थित उनकी दुकान पर हत्या करने से जुडा है। एनआईए ने कहा है कि मुख्य आरोपी रियाज अटारी में से एक का करीबी आपराधिक सहयोगी था। वह कन्हैया लाल की हत्या की साजिश में भी सक्रिय रूप से शामिल था। एनआईए का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

Leave a Comment