NIA ने अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की

NIA ने अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की है। उसके बारे में जानकारी देने वालों को यह ईनाम दिया जाएगा। जांच एजेंसी ने दाऊद के सहायोगी छोटा शकील के बारे में जानकारी देने पर बीस लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है। दाऊद के तीन अन्‍य सहयोगियों को पकडवाने के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।

NIA ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी लश्‍कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद और अलकायदा जैसे अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ये लोग विभिन्‍न आतंकी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इनमें नार्को आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड आपराधिक सिंडिकेट, मनी लॉन्ड्रिंग, एफआईसीएन का प्रचलन और आतंकवाद के लिए धन जुटाने के वास्‍ते संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा शामिल है।

Related posts

Leave a Comment