भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच में बारिश के कारण पहले दिन खेल नहीं हो सका। मैच में आई.सी.सी. ने रिजर्व डे भी रखा है। यदि 4 दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा।

भारत ने फाइनल मुकाबले के लिए स्पिनर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जबकि तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को और अंतिम एकादश में शामिल किया है।विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment