NDRF ने बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य के लिए चार राज्यों में 39 दल तैनात किए

NDRF ने बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य के लिए चार राज्यों में 39 दल तैनात किए

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन से प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए है। NDRF ने चार राज्यों में 39 दल तैनात किए है। पंजाब में 14, हिमाचल प्रदेश में 12, उत्‍तराखंड में 8 और हरियाणा में 5 टीमें तैनात की गई है।

पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश के कारण अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 15, राज्‍य आपदा मोचन बल की दो टीम, पंजाब पुलिस के अधिकारी और सेना की 12 टुकडियां सर्वाधिक प्रभावित जिलों मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर और पटियाला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगे है।

Related posts

Leave a Comment