राष्ट्रीय महिला आयोग-एनसीडब्ल्यू ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इस बीच, भाजपा ने सुप्रिया श्रीनेत के कथित पोस्ट की कड़ी निंदा की। भाजपा के राष्ट्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को श्रीनेत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि किसी ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया।
NCW ने बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की