वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग-एम एस एम ई पर ध्यान देने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड महामारी से उबर पाई है। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई विकास बैंक की 56वीं वार्षिक बैठक में उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय पर भारत का ध्यान न केवल अर्ध-कुशल आबादी को लाभान्वित करेगा। साथ ही अमृत काल में कृषि, विनिर्माण और सेवाओं से अलग प्रमुख क्षेत्रों का पता लगाने में भी मदद करेगा। खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में वित्त मंत्री ने विकसित देशों की तुलना में उभरते बाजारों के साथ व्यवहार में असमानता पर चिंता जताई क्योंकि विश्व व्यापार संगठन के व्यापार समझौते एकतरफा हो गए हैं। उन्होंने विश्व व्यापार संगठन से कृषि उत्पादों के व्यापार पर ध्यान केंद्रित करने का भी आह्वान किया।
MSME पर ध्यान देने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड महामारी से उबर पाई: निर्मला सीतारमण
