मध्य प्रदेश में रविवार लॉकडाउन तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है। हालांकि प्रदेश में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए रविवार की पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। राज्य के 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में 46 नए मामले मिले हैं जबकि 204 मरीज संक्रमण से स्वस्थ्य हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 927 है। वहीँ सात दिन की पॉजिटिविटी रेट 0.1 प्रतिशत है। इस बीच व्यापक टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 9 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के साथ प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है।