मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने योग दिवस 21 जून को दस लाख कोविड रोधी टीके लगाने का लक्ष्य तय किया है। राज्य सरकार 21 जून से व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास किये जायेंगे कि प्रत्येक दिन ऐसा समान लक्ष्य पूरा किया जा सके।
सभी 52 जिलों की साप्ताहिक पोजिटिविटी दर घटकर 1% से भी कम हो गई है। केवल 4 जिलों में 5 या इससे अधिक नए मामले सामने आए हैं। भोपाल में 24, इंदौर में 21, जबलपुर में 9 और उज्जैन में 5 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के 23 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं दर्ज किया गया है। सात दिन की पोजिटिविटी दर 0.3% है। राज्य में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,727 हो गई।