मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड प्रतिबंध 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्ट्रों को लिखे पत्र में अपर मुख्य सचिव, राजेश राजौरा ने कोविड दिशानिर्देशों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है। राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दो करोड़ 24 लाख से अधिक कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं।
प्रदेश में एक जुलाई से टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। महाअभियान के अंतरर्गत कल चाल लाख 31 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक 42 हजार पांच सौ 11 टीके इंदौर में और 27 हजार टीके भोपाल में लगे हैं। इसबीच मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय प्रकरणों की संख्या घटकर चार सौ 41 रह गई है। मध्य प्रदेश में कल 74 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए सभी तैयारियां सर्वश्रेष्ठ स्तर की करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन, सिटी स्कैन, आईसीयू, चिकित्सक और स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।