Spiritual

5 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, जानिये समय, स्‍थान, सूतक काल और इससे जुड़ी हर बात

पांच जुलाई को साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन लगेगा। एक महीने में लगने वाला ये तीसरा ग्रहण है। इससे पहले एक सूर्यग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है। इस साल कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगने हैं जिनमें चार चंद्रग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं। अभी तक जो दो चंद्रग्रहण लग चुके हैं वे दोनों ही उपछाया चंद्रग्रहण थे। इसके अलावा एक सूर्य ग्रहण भी 21 जून को लग चुका है। इसके बाद 30 नवंबर को साल का चौथा चंद्रग्रहण होगा। अब 5 जुलाई को लगने वाला चंद्रग्रहण भी उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग तीन घंटे के आसपास रहेगी। जानिये इस चंद्रग्रहण के समय, उसके प्रभाव, सूतक काल के बारे में सारी बातें।

एक महीने के अंतराल में यह दूसरा चंद्रग्रहण है। 30 दिनों के अंदर दो या दो से ज्यादा ग्रहण का होना किसी भी दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। हालांकि आधुनिक विज्ञान इसे एक सामान्य खगोलीय घटना की तरह देखता है पर ज्योतिष विज्ञान की अपनी मान्‍यता है। 5 जुलाई को यह घटना सूर्य और चंद्रमा के मध्य पृथ्वी के आ जाने पर होगी जिसके कारण चंद्रमा की छवि पृथ्वी की छाया पड़ने के कारण धूमिल होगी। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। वर्ष 2020 में 4 उपछाया ग्रहण होंगे, जिसमें उपछाया चंद्रग्रहण पड़ेगा। इन ग्रहणों का भारत में कोई असर नहीं पड़ेगा। 10 जनवरी 2020 को लगा साल का पहला चंद्रग्रहण उपछाया था, जिसका कोई सूतक नहीं था, इसलिए मंदिरों के पट भी बंद नहीं हुए। आमतौर पर ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही आरंभ हो जाता है लेकिन यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है, इसलिए भारत में इसका सूतक मान्‍य नहीं होगा।

Read More : शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी की करें पूजा, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की होगी बरसात

यह ग्रहण भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर आरंभ होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्‍त होगा। समय की गणना स्थान के अनुसार एक 2 मिनट इधर उधर हो सकता है कहीं पर ग्रहण 8:37 पर कहीं पर 8:38 पर प्रारंभ हो सकता है। ग्रहण की उपछाया स्पर्श 8.37 तक होगा। परमग्रास चंद्र ग्रहण 9:59 पर होगा और उपछाया या अंतिम समय स्पर्श 11:21 पर होगा। यह ग्रहण 2 घंटे 48 मिनट 24 सेकंड तक ग्रहण रहेगा।

शास्त्रों के मतानुसार इसकी सूतक काल का प्रभाव भारत पर नहीं होगा पर जो लोग सूतक काल मानते हैं और ग्रहण के समय होने वाली सावधानियों का पालन करना चाहते हैं तो वे अपने इस निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। ग्रहण दक्षिण एशिया के कुछ हिस्‍सों में दिन के समय यूरोप अफ्रीका अफ़गानिस्तान, भूटान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया चीन आदि देशों में दिखाई देगा। इसके बाद साल का चौथा उपछाया चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन सभी उप छाया ग्रहणों में सूतक, नियम आदि नहीं होंगे।

 

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More

3 hours ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों… Read More

3 hours ago

NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More

7 hours ago

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शिक्षा, प्रतिभा के आवागमन और अंतर-क्षेत्रीय अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More

9 hours ago

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.