भारत में खान-पान के मामलों में घी के फायदे को नकारा नहीं जा सकता है। जहां एक तरफ घी के तड़के मात्र से दाल और कढ़ी का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं दूसरी तरफ यही घी कई तरह की स्वास्थ्य व सौंदर्य समस्याओं का निदान भी करता है। घी के सेवन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी फैली हुई हैं, जिसकी वजह से आज की जेनरेशन कई बार इसके सेवन से बचने लगती है। जहां कुछ लोग घर में घी desi ghee बनाते हैं तो वहीं कुछ लोग गाय का घी फायदेमंद मानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको घी के सभी फायदों से लेकर उसके नुकसानों के बारे में भी बताएंगे, जिससे आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकें।
घी के फायदे –
पोषक तत्वों से है भरपूर
घी में शॉर्ट चेन फैटी एसिड होते हैं, जिसे पचाना बेहद आसाना होता है और ये हमारे हार्मोन्स के लिए भी फायदेमंद होते हैं। घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको ज्यादा समय तक जवान बनाए रखते हैं।
युवावस्था रखे कायम
एक ग्लास दूध में एक चम्मच गाय का देसी घी और मिश्री मिलाकर पीने से शारीरिक और मानसिक कमज़ोरी दूर होती है। गर्भवती महिला के घी खाने से उसका बच्चा मज़बूत और बुद्धिमान बनता है। इतना ही नहीं काली गाय का घी खाने से बूढ़ा इंसान भी जवान नज़र आने लगता है।
वजन करता है कंट्रोल
घी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शरीर का वजन नियंत्रित हो तो किसी तरह की बीमारी कि चिंता भी नहीं सताती।
आंखों के लिए है फायदेमंद
अगर कोई आंखों की किसी समस्या से पीड़ित है तो उसे एक चम्मच गाय के घी में एक चौथाई काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट व रात को सोते समय खाना चाहिए। इसके बाद एक ग्लास ग्रम दूध पीना चाहिए।
कैंसर से लड़ने में करता है मदद
खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही गाय के घी में कैंसर से लड़ने के विशेष गुण पाए जाते हैं। यह कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोकता है। इसके रोज़ाना सेवन से कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
थकान और कमजोरी होती है दूर
शरीर में कमज़ोरी या थकान महसूस होने पर एक ग्लास गुनगुने दूध में गाय का घी मिलाकर पीने से थकान और कमज़ोरी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। घी के उपयोग से मांसपेशियां और हड्डियां मज़बूत होती है।
Read More : अगर आप इन नौ हैंड सैनिटाइजर का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान
कॉलेस्ट्रॉल को करता है कम
लगातार घी खाने से खून और आंतों में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। देसी घी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
पाचन क्रिया होती है ठीक
घी पेट के एसिड्स के बहाव को बढ़ाने का काम करता है। जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है. देशी घी शरीर में जमा फैट को गलाकर विटामिन में बदलने का काम करता है। खाने में देशी घी मिलाकर खाने से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और मेटाबॉल्जिम की प्रक्रिया को बढ़ाता है।
दिल के लिए लाभदायक
गाय का घी दिल समेत कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। जिस शख्स को हार्ट अटैक की तकलीफ है और चिकनाई खाने को मनाही है, उसे गाय का घी खाना चाहिए, इससे दिल मज़बूत होता है।
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है घी
गाय के घी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो फ्री रेडिक्ल से लड़ता है और चेहरे की चमक को बरकरार रखता है। घी त्वचा को मुलायम बनाता है और उसे नमी प्रदान करता है। देशी घी से चेहरे पर मसाज करने से निखार बढ़ता है।
ये थे घी के फायदे – गौरतलब है कि घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। ज़ाहिर है कि एक निरोगी और स्वस्थ इंसान जल्दी बूढ़ा नहीं होता है।
इसलिए घी के फायदे को देखिये – घी खाइए और लंबे समय तक अपनी जवानी को बरकरार रखिए।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment