कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल भुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में कुछ आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. सेना का ऑपरेशन जारी है।
Read More : PM Modi in Ladakh : भारत की ताकत क्या है, आपने दिखा दिया – पीएम मोदी
वहीं सुरक्षाबलों ने राजौरी जिले से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने कहा कि एक अभियान के दौरान राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
राजोरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ग्रेनेड, पिस्टल, एके मैगजीन और ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑपरेशन राजोरी को लेकर अधिकारियों ने कहा कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कई इलाकों की घेराबंदी की गई है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment