मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ जी 5 पर 16 जुलाई को रिलीज हो रही है। जिसके चलते उर्वशी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उर्वशी और गौतम गुलाटी की एक तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी साथ में शादी के फेरे लेते नजर आ रहे हैं।
गौतम गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,’ शादी मुबारक नहीं बोलोगे?’ गौतम की इस तस्वीर के सामने आते ही फैन्स थोड़े शॉक्ड हो गए। कुछ फैंस ने दोनों को बधाई भी दे दी। लोग जमकर इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’ ये तेरी आंखें झुकीं झुकीं , चेहरा खिला खिला।’ एक और यूजर ने लिखा,’ थोड़ी देर के लिए मुझे शॉक लग गया था।
Read More : दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को इस तरह याद किया बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने
आपको बता दें, यह तस्वीर उर्वशी रौतेला की आनेवाली फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की है। यह फिल्म का सीन है। ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला भी हैं।
उर्वशी द्वारा निभाई गई भानुप्रिया के किरदार की बात करें तो वह एक कॉलेज जाने वाली रूढ़िवादी लड़की है, जो अपनी वर्जिनिटी खोने का फैसला करती है। वह सोचती है कि यह आज की दुनिया में सबसे आसान काम होना चाहिए। हालांकि, उसके सारे प्रयास व्यर्थ चले जाते हैं और एक भविष्य बताने वाले की भविष्यवाणी के अनुसार यह एक असंभव काम है, जो उसके जीवन में कभी नहीं होगा। उसके बाद क्या होता है, वही फिल्म में बताया गया है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment