मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमवीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

ठाणे पुलिस ने पुष्टि की है कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमवीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। बिल्डरों ने परमवीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज करने पर पुलिस ने यह नोटिस जारी किया है। पिछले महीने जबरन वसूली के मामले में दर्ज 27 अन्य लोगों के लिए भी इसी तरह का नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष जांच दल- एस टी आई इस मामले की जांच करेगा। परमवीर सिंह पर ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में करीब एक वर्ष के कार्यकाल में कई बिल्डरों से जबरन करोड़ों रुपये की वसूली करने का आरोप है।

Related posts

Leave a Comment